फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed in the Shiva temples.

Deoria News: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Thu, 30 Jul 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed in the Shiva temples.
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
रुद्रपुर। सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। भोर से ही मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिव भक्तों ने गर्भगृह में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिर के पश्चिमी दरवाजे से भक्तों को प्रवेश कराया गया। मंदिर के गर्भगृह में भक्तों की सुविधा के लिए पुलिस और मंदिर प्रशासन के लोग लगे रहे। दोपहर तक जलाभिषेक करने के बाद रुद्राभिषेक शुरू हुआ। इस दौरान मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल शिवमय हो गया।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने मेले में खरीदारी की। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मेला परिसर में साफ-सफाई और पथ प्रकाश के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार और सोमवार को मंदिर पर कांवड़ियों की भीड़ जुटने की संभावना को लेकर प्रशासन चारों तरफ बैरिकेडिंग करा चुका है। शुक्रवार और सोमवार को रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा। भीड़ में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर संवाद के अनुसार सावन माह के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध दीर्घेश्वरनाथ मंदिर मझौलीराज में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता भोर से ही लगना शुरू हो गया। सावन के पहले सोमवार और शुक्रवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सलेमपुर-मझौली मार्ग पर मझौली मोड़, मझौली पुलिस चौकी तथा मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मंदिर तक पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी की जाती रही।
श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
भागलपुर संवाद के अनुसार सरयू नदी के किनारे बुधवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान कांवड़िये पूरी रात शिव के भक्ति गीतों पर झूमते रहे। आधी रात के बाद सावन माह शुरू होते ही सरयू नदी से पवित्र जल भरकर शिव मंदिरों के लिए रवाना हो गए।
कस्बे के सरयू तट पर स्थित बाबा काली चरण घाट के मेला मैदान में भजन संध्या की शुरुआत भोजपुर गायक नागेंद्र उजाला ने देवी गीत से की।
भोजपुरी गायिका खुशी कक्कण ने शिव से अधारित गीत बेल के पतईया पर लिखतानी लेटर, भोला ताक दिह त जिनगी संवर जाई, एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर खुब वाहवही लूटी। अवनीश प्रेमी यादव ने हे भोलेनाथ ये अनाथ के सहारा दे दीं, चरन में गुजारा दे दी, वरदान प्यारा दे दी सुनाकर वाहवाही लूटी।
बिहार से आए कामेडियन सुनील यादव ने अपनी कमेडी से सभी को खूब हंसाया। इसके बाद रीमा राज समेत अन्य कलाकारों ने शिव के भक्ति गीत गाए। आयोजक जगत जायसवाल और प्रमोद परदेशी ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान चंदन मिश्रा, बृजभूषण यादव, प्रमोद परदेशी, अजीत सिंह, बबलू चौरसिया, शिव शंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे। मईल संवाद के अनुसार सावन माह सिर्फ भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए नहीं, बल्कि यह आत्मशुद्धि, संयम, सेवा, सदाचार और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का भी महीना है। यह बातें पंडित देवेंद्र कुमार मिश्र ने कहीं।

उन्होंने कहा कि सावन माह भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र और पुण्यदायी काल माना जाता है। इस महीने में श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन और जलाभिषेक करने से भक्तों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed