फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chandrashekhar Azad (Boys' category) and GIC Deoria (Girls' category) secured the top spots.

Deoria News: बालक वर्ग में चंद्रशेखर आजाद व बालिका वर्ग में जीआईसी देवरिया अव्वल

Sun, 30 Aug 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad (Boys' category) and GIC Deoria (Girls' category) secured the top spots.
गौरी बाजार के सीएसए इं.कालेज में कबड्डी खेलती छात्राएं
गौरी बाजार। चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बालक-बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी और जूडो प्रतियोगिताएं हुईं। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं, खो-खो और कबड्डी के बालक एवं बालिका वर्ग में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुमित मौर्य, विवेक कुमार, विकास यादव और प्रिंस कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली आरसी यादव, प्रीति सिंह, ज्योति और रोशनी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र मौर्य ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, भूप सिंह, केपी सिंह, विनय सिंह, अजय पांडेय, सभासद मुमताज अहमद, शिव प्रकाश गुप्ता समेत शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed