फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chandan got first in state race

राज्य स्तरीय दौड़ में गाजीपुर के चंदन अव्वल

Mon, 01 Mar 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
chandan got first in state race
राज्य स्तरीय दौड़ में गाजीपुर के चंदन अव्वल
विज्ञापन

पिंडी (देवरिया)। क्षेत्र के कौसड़ के खेल मैदान पर रविवार को राज्य स्तरीय 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये गाजीपुर के चंदन राजभर को प्रदान किए गए।

इस दौड़ में द्वितीय पुरस्कार के रूप में मनीष यादव वाराणसी को साइकिल प्रदान की गई। वहीं, तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्रैक सूट व 501 रुपये रुस्तम पासवान गोरखपुर को प्रदान किए गए। साथ ही दौड़ में शामिल सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस दौड़ स्पर्धा का आयोजन समाजसेवी बलवंत सिंह द्वारा किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने 11 हजार रुपये पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि जिले के दक्षिणांचल के युवाओं को विभिन्न सैन्य बलों एवं खेलकूद में जाने का अवसर प्रदान होगा। क्षेत्र के युवा विकास के नित नए आयाम स्थापित करेंगे। इस दौरान अमित सिंह, राजेश्वर सिंह, पूर्व लार मंडल अध्यक्ष वृजेशधर दुबे, वीर बहादुर सिंह उर्फ थापा, प्रसेन जीत सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, रजनीश सिंह, बीरबल यादव, धर्मनाथ यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed