फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Challan of those who drive by writing caste

Deoria News: जाति लिखवाकर वाहन चलाने वालों का कटा चालान

Sun, 20 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 20 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Challan of those who drive by writing caste
खबर का असर वाहनों पर जाति लिखवा कर चलने वाले लोगों का टीएसआई गुलाब सिंह ने सुभाष चौक पर किया चा
देवरिया। जाति लिखवाकर चलने वाले वाहन चालकों पर शनिवार को पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अक्सर यह देखने को मिलता है कि कम उम्र के बाइक सवार जाति, पद और अन्य स्लोगन लिखवाकर बाइक पर चलते हैं। इसको लेकर आला अफसरों ने सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वाहनों पर जाति लिखवाकर चलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शनिवार दोपहर में टीएसआई गुलाब सिंह, मनीष कुमार ने शहर के मालवीय रोड पर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। यहां पर कई बाइक सवार ऐसे मिले जो कुछ न कुछ स्लोगन वाहनों पर लिखवा रखे थे। एक बाइक चालक तो वाहन के अगले हिस्से पर जाति लिखवा रखा था, इसका पुलिस ने चालान कर दिया। जबकि अन्य वाहनों पर भी स्लोगन लिखा मिलने पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की। टीएसआई ने बताया कि यातायात नियमों के तहत नंबर प्लेट और वाहन पर जाति, पद नहीं लिखवाया जा सकता है। ऐसा करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना का प्राविधान है। पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती है और समझाने का कार्य भी करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed