फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chain snatcher shot in the leg in encounter, arrested

Deoria News: मुठभेड़ में चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chain snatcher shot in the leg in encounter, arrested
खुखुंदू। स्थानीय पुलिस और एसओजी चेन स्नेचर की तलाश में जुटी थी। इसी बीच बृहस्पतिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचर थाना क्षेत्र के मगहरा मुसैला मार्ग पर महुई श्रीकांत गांव के पास नजर आया है।
विज्ञापन

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देख स्नेचर भागने की कोशिश किया। इसी बीच पुलिस और स्नेचर में मुठभेड़ हो गई। वह भागने लगा। पुलिस ने फायरिंग की तो गोली स्नेचर के दाहिने पैर के घुटने में लगी और गिर पड़ा। फिर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उपचार के लिए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अभिषेक निषाद निवासी बहसुआ थाना बड़हलगंज के मुसैला के आगे महुई श्रीकांत गांव के पास होने की सूचना मुखबिर के जरिए मिली। इसके बाद मौके पर इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर फोर्स और एसओजी प्रभारी दीपक कुमार भी पहुंचे। वहां चारों तरफ से घेराबंदी कर दिया। यह देख चेन स्नेचर भागने लगा। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे मारी और वह गिर पड़ा। पुलिस चेन स्नेचर को लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंची। अस्पताल में एडिशनल एसपी अरविंद वर्मा, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। गिरफ्तार बदमाश हाल ही में बहादुर पुर गांव के पास एक वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर भाग निकला था। पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। इसके अलावा कई और मामलों में भी पुलिस को इसकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed