फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   celebrated rani durgawati sacrifice day

वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया

Fri, 24 Jun 2016 11:12 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 24 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
celebrated rani durgawati sacrifice day
कार्यक्रम - फोटो : anoop tiwari
देवरिया। वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस शुक्रवार को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा की ओर से शहर के टाउनहाल परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों, गोंडी नृत्य, हाथी, घोड़े शामिल रहे। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी टाउनहाल परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि गोंड जाति के लोग ईमानदारी और वीरता के लिए विख्यात हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को सक्रियता दिखानी होगी। जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड ने कहा कि एकजुटता की बदौलत विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम को जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, डॉ. रामअचल गोंड, बैजनाथ गोंड, जयनंद गोंड, प्रेम गोंड राजू गोंड आदि ने संबोधित किया। उधर, सिंचाई विभाग डाकबंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विजय जुआठा ने कहा कि महानी दुर्गावती की वीरता का जिक्र किताबों में है। कुशाग्र बुद्धि के साथ ही हथियार चलाने में पारंगत थी। पम्मी गोंड ने कहा कि कई जगहों पर आदिवासी गोंड राजाओं का शासन रहा है। इस दौरान काशीनाथ गोंड, रामदास शर्मा, सुनील गोंड, रामगति गोंड, विनोद गोंड, राजीव गोंड, सुबाष गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed