फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CDO reprimanded the poor progress of MNREGA

Deoria News: मनरेगा की खराब प्रगति पर सीडीओ ने लगाई फटकार

Tue, 02 May 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
CDO reprimanded the poor progress of MNREGA
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा योजना की ब्लाकवार समीक्षा की। मानव दिवस सृजन में लक्ष्य 218859 के मुकाबले मात्र 128152 मानव दिवस सृजन होने पर भागलपुर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, सलेमपुर भटनी व बनकटा ब्लॉक के बीडीओ व एपीओ को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि कुल 1122 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष मात्र 917 ग्राम पंचायतों में ही कार्य चलते हुए पाया गया। विकास खंड भागलपुर 32, लार 28, सलेमपुर 22, बैतालपुर 21, भाटपाररानी में 17 ग्राम पंचायतों में कार्य चलते हुए नहीं पाए जाने पर संबंधित कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराए जाने की समीक्षा में अब तक कुल 28922 श्रमिकों ने कार्य की मांग की है। इसमें मात्र 10809 परिवारों को ही रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत करते हुए समस्त विकास खंड को निर्देश दिए गए कि शत-प्रतिशत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed