{"_id":"6140efaf8ebc3ef147306a32","slug":"cdo-issued-notice-to-8-bdo-deoria-news-gkp4091885198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने आठ बीडीओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने आठ बीडीओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने आठ बीडीओ को कारण बताओ नोटिस
देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से विकास खंडों पर संचालित विकास कार्यों, लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2020-21 में आवासों को पूरा करने में 89 प्रतिशत से कम प्रगति अर्जित करने वाले बीडीओ भागलपुर मीना सिंह, भटनी नवीन सिंह, सदर कृष्णकांत राय, देसही देवरिया ओम प्रकाश, लार अशोक पांडेय, पथरदेवा आलोक सिंह, रामपुर कारखाना कुमार कार्तिकेय मिश्र एवं सलेमपुर ज्ञान प्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
उन्होंने निर्देश दिया कि पांच दिन के अंदर प्रगति में सुधार न होने पर संबंधित बीडीओ को आरोप पत्र निर्गत करते हुए कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने सामुदायिक शौचालय निर्माण में खराब प्रगति मिलने पर सहायक विकास अधिकारी (पं) पथरदेवा दशरथ सिंह, बनकटा उदित नारायण, भटनी छेदी प्रसाद, सलेमपुर अनिल धर द्विवेदी को दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (पं) भागलपुर रामनिवास के दोपहिया वाहन पर ही गूगल मीट से जुड़ने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सार्वजनिक शौचालयों का हस्तांतरण न होने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत भटनी छेदी प्रसाद एवं गौरीबाजार अंबिका प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। पंचायत भवन निर्माण में कम प्रगति मिलने पर बीडीओ बैतालपुर, भटनी, भाटपाररानी, पथरदेवा, रामपुरकारखाना, रुद्रपुर के बीडीओ एवं सहायक विकास अधिकारी (पं) को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वृद्धावस्था पेंशन में डॉगल लगाए जाने के बाद कापी जिला मुख्यालय को प्रेषित किया जाता है, लेकिन ब्लाक बनकटा, भटनी, भाटपाररानी, देवरिया सदर, गौरीबाजार, लार, रूद्रपुर, तरकुलवा, रामपुरकारखाना में सबसे अधिक फार्म सहित हार्ड कापी लंबित मिला। इस पर सीडीओ ने ग्राविअ (स.क.) जहेंद्र यादव , राकेश यादव, रामप्रकाश त्रिपाठी, मनोज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। बनकटा ब्लाक में ग्राविअ (स.क.) के संबंध में झूठी सूचना देने पर बीडीओ बनकटा को कारण बताओ नोटिस जारी किया और ऑनलाइन शादी अनुदान में ब्लाक स्तर पर डॉगल लगाने के लिए सबसे ज्यादा ब्लॉक बनकटा, भागलपुर, भाटपारारानी, देवरिया सदर, देसही देवरिया, गौरीबाजार, लार, रामपुरकारखाना, रुद्रपुर, सलेमपुर पर लंबित मिला।