फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cdo issued notice to 10 bdo

खराब प्रगति पर दस बीडीओ और एपीओ को नोटिस

Wed, 20 Oct 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
cdo issued notice to 10 bdo
खराब प्रगति पर दस बीडीओ और एपीओ को नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने मंगलवार को मनरेगा योजना के महत्वपूर्ण बिंदुओं की ऑनलाइन समीक्षा की। खराब प्रगति पर दस ब्लाक के बीडीओ और एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। निर्धारित समय के भीतर प्रगति में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विकास खंड बनकटा के नौ, रामपुर कारखाना के छह, रूद्रपुर के छह, गौरीबाजार के पांच, देसहीं देवरिया व पथरदेवा के तीन-तीन ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कार्य न चालू मिलने पर संबंधित बीडीओ और एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सीडीओ ने दो दिन के भीतर सभी ग्राम पंचायतो में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। रामपुर कारखाना, लार, देसही देवरिया, पथरदेवा, तरकुलवा व गौरीबाजार ब्लाक की लक्ष्य के सापेक्ष भौतिक प्रगति ठीक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई। 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। विकास खंड भाटपाररानी, सलेमपुर व रामपुर कारखाना में मांग के अनुसार काम उपलब्ध नहीं मिलने पर बीडीओ और एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मिशन 20 के तहत 100 दिन के रोजगार उपलब्ध कराए जाने में सलेमपुर ब्लाक में तीन व देवरिया सदर में आठ श्रमिकों को ही 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराए जाने पर बीडीओ और एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मोबाईल मॉनिटरिंग सिस्टम में विकास खंड देवरिया सदर, गौरीबाजार, भागलपुर, सलेमपुर, तरकुलवा, भटनी, भाटपाररानी, बैतालपुर एवं रुद्रपुर ब्लाक की प्रगति खराब मिलने पर जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिए गए कि सात दिवस के अंदर प्रगति करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed