{"_id":"630d095184d82775ea7746c2","slug":"cdo-inspected-jal-jeevan-mission-project-deoria-news-gkp4486992109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन योजना की खुुली पोल, कार्यदायी संस्था पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन योजना की खुुली पोल, कार्यदायी संस्था पर लगा जुर्माना
विज्ञापन
सीडीओ ने किया जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत पूर्ण हो चुके परियोजनाओं में ग्राम पंचायत-हिरन्दापुर ?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल जीवन मिशन योजना की खुुली पोल, कार्यदायी संस्था पर लगा जुर्माना
मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्ण हो चुकीं परियोजनाओं का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को जल जीवन मिशन योजना के पूर्ण हो चुकीं परियोजनाओं में ग्राम पंचायत हिरंदापुर एवं शाहबाजपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने देखा कि न टोटी लगी है और न कनेक्शन दिया गया है। जगह-जगह पाइप फटा था। दीवार और फर्श टूटा हुआ था। यह देख सीडीओ ने मौजूद जिम्मेदारों की फटकार लगाते हुए दो कार्यदायी संस्थाओं पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर खामियों को दूर करने को कहा है।
सीडीओ ने बताया कि वीएस कंस्ट्रक्शन द्वारा पेयजल परियोजना के तहत हिरंदापुर, मझवटिया एवं सारंगपुर में पानी आपूर्ति की जानी है। यह परियोजना एक साल पूर्व पूरी हुई थी। निर्मित पानी की टंकी के नीचे बना फर्श टूट हुआ था। लेबर रूम में निर्मित शौचालय में न तो टोटी लगाई गई है और न ही पानी का कनेक्शन दिया गया है। दीवार के प्लास्टर फट गए थे। खड़ंजा भी धंस गया है एवं टूट रहा है।
मौके पर उपस्थित ऑपरेटर घनश्याम राजभर पुत्र सीताराम ने कहा कि दो साल से उन्हें रुपये नहीं मिले हैं। जबकि मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों ने सीडीओ को बताया गकि ग्राम मझवटिया में पाइप फट जाने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है तथा पानी सड़क पर बह रहा है। सारंगपुर में भी पानी लीकेज होना बताया गया।
विज्ञापन
इसी तरह हिरंदापुर में कम से कम 10 स्थानों पर पाइप फटा होने के कारण पानी लीकेज होना ग्रामवासियों ने बताया है। इस पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था के ऊपर कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाए। जो कमियों हैं उसे एक सप्ताह के अंदर ठीक करायएं।
वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सहबाजपुर, रुस्तमपुर एवं दिघवा के निरीक्षण में पाया कि ऑपरेटर ताला बंद कर कहीं चले गए थे। मशीन में कुछ खराबी होने के कारण पानी आपूर्ति बंद थी। रुस्तमपुर में अधिकतर घरों में पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है। यहां भी कार्यदायी संस्था के ऊपर कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।