फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CCTV surveillance to be done at 15 more locations

15 और स्थानों से तीसरी आंख से होगी निगरानी

Fri, 14 Feb 2020 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
CCTV surveillance to be done at 15 more locations
15 और स्थानों से तीसरी आंख से होगी निगरानी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में तीसरी आंख से निगरानी के क्षेत्र बढ़ेंगे। सांसद और विधायकों की ओर से दी गई रकम से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके 15 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इससे पहले 21 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।
शहर के प्रमुख 21 जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगा दिए गए हैं। इसकी मॉनीटरिंग खुद एसपी करते रहते हैं। यहां होने वाली गतिविधि कैमरे में कैद होती रहती है। पिछले दिनों सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ल और बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए अपने बजट से रुपये दिए थे। सदर कोतवाली पुलिस की ओर से 15 स्थानों को चिह्नित किया गया है। प्रस्ताव बनाकर एसपी को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने पर इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। सदर कोतवाली क्षेत्र में सदर के साथ ही रामपुर कारखाना और बरहज विधानसभा का क्षेत्र भी आता है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि 15 और स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। अनुमति मिलने पर इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

ये हैं चिह्नित स्थान
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में रघवापुर बाइपास, रुद्रपुर मोड़ लक्ष्मीनाराण मंदिर के पास, कतरारी मोंड़, चटनी गड़ही तिराहा, परमार्थी पोखरा के पास, न्यू कॉलोनी छोटा पार्क के पास, कचहरी शिवमंदिर, सदर अस्पताल, राघवनगर दुर्गा मंदिर, सुभाष चौक, रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में करौंदी, बरियारपुर, महुआनी चौराहा, बैकुंठपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्र का सोनूघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed