{"_id":"63b71587f2bb286a83485f52","slug":"cctv-cameras-installed-in-medical-college-deoria-news-gkp463341649","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज की हर गतिविधि पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज की हर गतिविधि पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
विज्ञापन
मडिकल कॉलेज परिसर में लगा सीसी टीवी कैमरा।संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज की हर गतिविधि पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
सौ मीटर की दूूरी तक कैद हो जाएगी तस्वीर, अलग-अलग स्थानों से की जा सकेगी मॉनीटरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी। इसके लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें कुछ की क्षमता पूरे परिसर को कवर करने की है। इसके हो जाने से आए दिन हो रहीं चोरियों और मारपीट की घटनाओं में शामिल लोगों की शिनाख्त होगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो जाएंगे।
महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ बढ़ रही है। यहां शहर से लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। यहां सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, लेकिन कभी-कभी मारपीट व बाइक चोरी की घटनाएं होती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है।
इसके मद्देनजर परिसर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अब मेडिकल कॉलेज के नए व पुराने भवन में जगह-जगह विभिन्न एंगल से कैमरे लगाए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है। वहीं, परिसर में भी हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे सौ मीटर दूर की तस्वीर कैद हो जाएगी। कैमरों के लग जाने से अंदर से बाहर के गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होगी। चार स्थानों पर स्क्रीन मॉनिटर स्थापित किए जाएंगे, जहां बैठे व्यक्ति को सब कुछ साफ-साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन
दो स्थानों पर लगे हैं पीटीजेड कैमरे
देवरिया। मेडिकल कॉलेज परिसर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो स्थानों पर पीटीजेड (पैन टिल्ट जूम) कैमरे लगाए गए हैं। ये 360 डिग्री पर फोकस करेंगे। यह कैमरे बड़े क्षेत्र की निगरानी करेंगे। भीड़भाड़ वाले स्थानों की ऑटोमेटिक आवश्यक क्लोजअप व तस्वीर कैद करेंगे। इसे जूम कर देखने पर सब कुछ स्पष्ट दिखाई देगा।
इन स्थानों पर होंगे कैमरे
मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन, लेक्चर थियेटर, इमरजेंसी, ओपीडी, एमसीएच विंग, वार्ड सहित परिसर में तकरीबन 50 कैमरे लगाए जाने हैं। इसमें दो पीटीजेड तथा अन्य छोटे कैमरे शामिल होंगे। इनमें से अधिकतर स्थानों पर कैमरे कार्य करना भी शुरू कर दिए हैं। इनसे जुड़ा स्क्रीन मानीटर भी विभिन्न स्थानों पर होगा। जहां हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
कोट
मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा को देखते सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें दो कैमरे पीटीजेड हैं, जिससे पूरे परिसर की क्लोजअप तस्वीर आ जाएगी। इसके लगने से मरीजों, तीमारदारों व कर्मचारियों को सहूलियत होगी। साथ ही गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक