फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Caught with pistol at the court gate

लाइसेंसी पिस्टल के साथ कचहरी गेट पर युवक को पकड़ा

Fri, 14 Feb 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Caught with pistol at the court gate
लाइसेंसी पिस्टल के साथ कचहरी गेट पर युवक पकड़ा गया
विज्ञापन

देवरिया। मुकदमे की पैरवी में जा रहे एक युवक को पुलिस ने दीवानी कचहरी गेट पर पिस्टल के साथ पकड़ लिया। जांच में वह पिस्टल लाइसेंसी निकला और युवक भाई की हत्या की पैरवी में जा रहा था।

लखनऊ कचहरी में बमबाजी की घटना के बाद कचहरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय के नेतृत्व में कहचरी परिसर की सुरक्षा जांची गई थी। शुक्रवार सुबह से ही कचहरी जाने वाले हर शख्स की जांच की जा रही थी। सुबह 10:30 बजे के करीब मुख्य गेट पर जांच कर रही पुलिस ने एक शख्स को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। हालांकि जांच-पड़ताल में पिस्टल लाइसेंसी निकला। युवक भलुअनी का रहने वाला कमलेश सिंह है। वर्ष-2016 में उनके भाई की हत्या हुई थी। अपराध पीड़ित होने के चलते उनके नाम से लाइसेंस जारी हुआ। उसे भी जान का खतरा बना रहता है। इसलिए पिस्टल लेकर चलते हैं। जांच के बाद कोतवाली पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि असलहा लाइसेंसी था। कचहरी में असलहा ले जाने की मनाही है। जांच-पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed