{"_id":"62fe8093d76ce955a11cfa1e","slug":"caught-during-distributing-theft-items-salempur-news-gkp4474419194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान का बंटवारा करते चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान का बंटवारा करते चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
भटनी के पिपरा विठ्ठल गांव में चोरी के बाद खेत में विखरा सामान।
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के सामान का बंटवारा करते चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
भटनी। पिपरा विठ्ठल गांव में चोरी के बाद खेत में सामान बांट रहे चोरों को बुधवार की रात में ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एक को लोगों ने पकड़ लिया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपी की पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उसका इलाज करा रही है।
भटनी के पिपरा विठ्ठल गांव निवासी विश्वकर्मा शर्मा का परिवार बुधवार रात भोजन के बाद सोने चला गया। आधी रात को परिवार की एक महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि पीछे के दरवाजे का ताला टूटा है। शोर मचाने पर परिवारीजन व पड़ोसी जुट गए। घर के लोग कमरे में पहुंचे तो पांच हजार नकदी, तीन बक्से, एक अटैची व लाखों के आभूषण गायब मिले। इसी बीच किसी ने बताया कि गांव के बाहर खेत में कुछ लोग टार्च की रोशनी में बातें कर रहे हैं।
संदेह होने पर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े। उन्हें देख चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उसका इलाज करा रही है। पीड़ित विश्वकर्मा शर्मा की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ग्रामीणों की पिटाई से घायल है। पूछताछ में उसने अपने को बिहार के बक्सर जिले का निवासी बताया है। उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी चोर की पिटाई का वीडियो वायरल
भटनी। पिपरा विठ्ठल गांव में चोरी के आरोप में पकड़े गए शख्स की बांध कर पिटाई का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने व चोरी गए सामान को बरामद करने की मांग की है। एसपी के आदेश पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।