फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cattle smugglers broke through the barrier and fled in the presence of the police.

Deoria News: पुलिस के सामने बैरियर तोड़ पशु तस्कर भागे

Fri, 12 Jun 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers broke through the barrier and fled in the presence of the police.
चनुकी। बिहार बाॅर्डर पर संचालित पशु तस्करी नेटवर्क की जड़ें काफी गहरी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि पशुओं से लदी गाड़ी बाॅर्डर की तरफ जा रही है।
विज्ञापन

तस्करों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम भी लगाई गई थी। भाटपार रानी थाना क्षेत्र के चनुकी इंटर कॉलेज के पास पशु लदे वाहन का पहिया अचानक पंक्चर हो गया। चर्चा है कि तस्कर गाड़ी छोड़कर स्कॉर्पियो में सवार होकर मेहरौना सीमा पर लगे बैरियर को तोड़कर बिहार में प्रवेश कर गए और पुलिस देखती रह गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पंक्चर गाड़ी से 15 गोवंश को मुक्त कराया है। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तस्करों को पकड़ने में नाकाम पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक मिनी ट्रक पर 15 गोवंश लादकर तस्कर बिहार जा रहे थे। एक स्कॉर्पियो पर सवार लोग इन्हें लोकेशन दे रहे थे। पिंडी की तरफ से दोनों गाड़ियां आ रही थीं। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों को पहले हो ही गई। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने मेहरौना बाॅर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी देते हुए गाड़ी रोकने की व्यवस्था करने को कहा। पशुओं की गाड़ी और स्कॉर्पियो पर सवार तस्करों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम भी लग गई थी। पशु लदी यह गाड़ी कई बैरियर पार करते हुए आगे निकल गई थी। चनुकी इंटर काॅलेज के पास पशु लदे वाहन का पहिया अचानक पंक्चर हो गया तो तस्कर गाड़ी छोड़ भाग गए। सूचना पर पहुंची भाटपार पुलिस गाड़ी को कब्जे लेकर उस पर सवार 15 गोवंश को मुक्त कराया। दूसरी तरफ एसओजी टीम स्कॉर्पियो को पकड़ने के लिए पीछा करने लगी । इस दौरान स्कॉर्पियो मेहरौना चौकी पर लगे बैरियर को तोड़ बिहार में प्रवेश कर गई। एसओजी टीम बिहार में कुछ दूर तक पीछा की लेकिन गाड़ी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed