{"_id":"62f698269fd0c13d626cc105","slug":"case-will-be-lodged-in-corruption-on-pradhan-and-seceratory-deoria-news-gkp4469353181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतन के पूर्व प्रधान और सेक्रेटरी पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतन के पूर्व प्रधान और सेक्रेटरी पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतन के पूर्व प्रधान और सेक्रेटरी पर दर्ज होगा मुकदमा
अंतिम जांच में सिद्ध हुआ 46 लाख 50 हजार रुपये का गबन
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मुकदमा दर्ज कराने और रुपये वसूली के निर्देश देने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौतन के पूर्व ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर गबन का मुकदमा दर्ज होगा। अंतिम जांच में 46 लाख 50 हजार का गबन करने का दोनों पर आरोप सिद्ध हो गया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और सरकारी धन की वसूली के निर्देश देने की गुहार लगाई है।
विकास खंड रामपुर कारखाना के नौतन निवासी समाजसेवी मुन्ना ठाकुर ने वर्ष 2018 में गांव में कराए गए शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की। 24 जनवरी 2019 को एडीपीआरओ, 11 नवंबर 2019 को खंड विकास अधिकारी देसही देवरिया और 31 जनवरी 2020 को जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक अभियंता ने शौचालय निर्माण में अनियमितता की जांच की। तीनों अधिकारियों की जांच में सरकार की गाइडलाइन के विपरीत ठेकेदारी प्रथा से शौचालय निर्माण कराने की बात सामने आई।
पांच जुलाई 2022 को अंतिम एवं फॉर्मल जांच जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने की। जांच के दौरान 46 लाख 50 हजार रुपये गबन का आरोप सिद्ध हो गया। मुन्ना ठाकुर का आरोप है कि चार बार हुई जांच के बावजूद विभाग ने सेक्रेटरी और तत्कालीन ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इसके चलते सरकारी धन की रिकवरी भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और सरकारी धन की रिकवरी के निर्देश देने की मांग की है। जांच के दौरान आरोप सिद्ध होने की जानकारी मिलते ही ब्लॉक में हड़कंप मच गया।