{"_id":"6446c25b5488215e60081446","slug":"case-registered-in-oil-theft-case-from-tanker-deoria-news-c-7-1-138367-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टैंकर से तेल चोरी मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टैंकर से तेल चोरी मामले में केस दर्ज
Mon, 24 Apr 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
15 दिन पूर्व एसडीएम ने पकड़ी थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय पुलिस ने टैंकर से तेल चोरी करने के मामले में छह के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज किया है। प्रशासन ने 15 दिन पूर्व कुछ लोगों को खोड़ा चौराहे से शाम को टैंकर से तेल चोरी करते पकड़ा था।
बेलडॉड-देवरिया मार्ग पर करीब 15 दिन पूर्व शाम करीब साढ़े पांच बजे खोड़ा के निकट सड़क किनारे छेदी सिंह के मकान के पास खड़े टैंकर से कुछ लोग तेल चोरी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार एसडीएम योगेश कुमार और नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ सभी को दबोचा था। मौके से 200 लीटर के चार, प्लास्टिक और टीन के ड्रम, जिसमें करीब ढ़ाई ड्रम भरा डीजल बरामद हुआ था। पांच प्लास्टिक के खाली जरिकेन, दो लोहे और एक स्टील की बाल्टी, एक झरना, चार प्लास्टिक की छोटी पाइप, तीन लोहे के राड, तेल मापने का एक छोटा गेज आदि सामान, जबकि कमरे के बाहर खड़ी बाइक के सीट पर बंधा प्लास्टिक का एक डिब्बा मिला था। पूर्ति निरीक्षक श्रीनारायण यादव की तहरीर पर बैतालपुर निवासी टैंकर चालक रमेश सिंह, खोड़ा के छेदी सिंह, बड़हलगंज के डेरवां निवासी विजय सिंह, अरविंद शुक्ल, छोटई, चौरीचौरा के रंधेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।