{"_id":"616f1523fe059e184d709048","slug":"case-registered-in-attack-to-trader-s-son-deoria-news-gkp413491638","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी पुत्र पर प्राणघातक हमले में दो अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी पुत्र पर प्राणघातक हमले में दो अज्ञात के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायी पुत्र पर प्राणघातक हमले में दो अज्ञात के खिलाफ केस
देवरिया। शहर के रेस्टोरेंट के मालिक के पुत्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और जल्द घटना के तह में पहुंचने की बात कह रही है।
शहर के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी शैलेंद्र मद्धेशिया की कोतवाली रोड पर रेस्टोरेंट है। उनका पुत्र शुभम मद्धेशिया रविवार की रात रेस्टोरेंट बंद करने के बाद बाइक से घर के लिए निकला। वह देवरिया गोरखपुर मार्ग पर एक शो रूम के पास पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाश पहुुंचे और गोली मारकर फरार हो गए। शुभम का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है। इस मामले में बुआ के पुत्र मनोज गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी नगर पालिका रोड ने तहरीर दी है। जिस पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।