फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered for rape of student, accused in custody

Deoria News: छात्रा से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज, आरोपी हिरासत में

Mon, 02 Oct 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered for rape of student, accused in custody
देवरिया। कॉलेज से घर लौट रही मदनपुर थाना क्षेत्र की युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती की मां ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा प्रोजेक्ट की फाइल जमा करने के लिए शनिवार को घर से निकली। शाम को घर लौटने के बाद अचानक तबीयत खराब होने पर उसने अपनी मां को कुछ युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई। जानकारी होने पर परिवार सकते में आ गया। उसे देवरिया मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां देर रात एसपी संकल्प शर्मा ने छात्रा से पूरे मामले की जानकारी ली थी। आरोप है कि एक युवक ने शहर के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। छात्रा की मां की तहरीर पर करायल गांव निवासी नितेश प्रजापति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री का आया फोन तो दौड़ पड़ा पुलिस महकमा
बरहज। मेडिकल काॅलेज देवरिया में गंभीर हालत में पहुंची छात्रा के बारे में जानकारी होने पर एक पूर्व मंत्री ने पुलिस अफसरों के पास फोन किया। सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आते ही पुलिस अफसर मेडिकल कॉलेज की तरफ दौड़ पड़े। एसपी संकल्प शर्मा पीड़िता का बयान लेने के बाद बरहज थाने पहुंचे। सामूहिक दुष्कर्म और अधिकारी के पहुंचने की जानकारी पर पुलिस सकते में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पूरी रात बरहज पुलिस दौड़ती रही। पुलिस के अनुसार छात्रा की हालत गंभीर हो गई थी। रात में उसने कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। घटना की हकीकत जानने के लिए एसपी करीब साढ़े बारह बजे बरहज थाने पर पहुंच गए। एसपी के निर्देश के बाद सीओ अंशुमन श्रीवास्तव मामले की पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed