फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against woman who stole money from her bag

Deoria News: महिला के बैग से रुपये उड़ाने वाली पर केस दर्ज

Fri, 20 Jun 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against woman who stole money from her bag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। टेंपो से कसया जा रही महिला के बैग से नकदी उड़ाने के मामले में पुलिस ने महिला पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कसया स्थित संत मणिनाथ नगर निवासी कौशिक तिवारी 10 जून को पत्नी कविता तिवारी के साथ देवरिया गए थे। शहर के केनरा बैंक के पास बुआ के बेटे से एक लाख दो हजार रुपये उधार लेकर पत्नी के बैग में रख दिया। कौशिक का आरोप है कि वह एक टेंपो पर पत्नी के साथ कसया जाने के लिए बैठे। पत्नी के साथ अन्य छह महिलाएं टेंपो में पीछे बैठी थीं।

गौरा से आगे बढ़ते ही बैकुंठपुर के पहले एक महिला जो अपना बच्चा गोद में लिए थी, वह ऑटो से उतर गई। आगे बढ़ने पर चालक ने सबसे अपना बैग देखने को कहा। कविता ने बैग खोलकर देखा तो रुपये गायब थे। वह हक्का-बक्का हो गई और अपने पति को यह बात बताई। वह तत्काल महिला के उतरने वाले स्थान पर पहुंचे, लेकिन वहां से जा चुकी थी। कौशिक तिवारी ने रामपुर कारखाना पुलिस को महिला उचक्के के खिलाफ तहरीर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने अज्ञात महिला उचक्के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed