Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against seven for stabbing in land dispute, one arrested

Deoria News: जमीनी विवाद में चाकूबाजी में सात पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven for stabbing in land dispute, one arrested
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बालपुर गांव में मंगलवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व चाकूबाजी के मामले में सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर में प्रमोद गिरी और मारकंडे गिरी के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चलता है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर के लोगों ने ईंट पत्थर चलाए फिर चाकू से हमला कर दिए। इस दौरान दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए, जिनका इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की पार्वती गिरी की तहरीर पर आनंद, रंभा, अंजली और दूसरे पक्ष के रंभा देवी की तहरीर पर प्रमोद गिरी, निधि, पार्वती व आरएन के खिलाफ धारदार हथियार से हमला व मारपीट के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों पर केस दर्ज कर किया गया है। एक आरोपी आनंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दस लोगों पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुजहना घाट में दो दिन पूर्व मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित शंभू यादव पुत्र रामकृपाल यादव की तहरीर पर दस लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें रामअवतार यादव, राम लगन, रंजीत यादव, राजन यादव, संगीता देवी, सन्नी यादव, भरत, अनीता यादव, राज यादव व अनिल यादव के खिलाफ बलवा, मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed