{"_id":"62546659272c765d5340b093","slug":"case-registered-against-11-in-murder-case-deoria-news-gkp4330298120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में 11 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में 11 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में 11 पर मुकदमा दर्ज
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के सवरेजीमनी गांव में शनिवार की शाम को कूड़ा रखने के विवाद में वृद्ध की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर 11 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सवरेजी मनी गांव में नौ अप्रैल की शाम कूड़ा रखने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि सुदीप पाठक समेत 12 लोगों ने हृदयानंद पाठक के घर पर हमला बोल दिया। घटना में ह्रदयानंद पाठक, उपेंद्र पाठक, विनय पाठक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इलाज के दौरान हृदयानंद पाठक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। रविवार को मृतक के पुत्र उपेंद्र पाठक ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने सुदीप पाठक समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।