{"_id":"620e95a170990347be059352","slug":"case-registed-of-mining-in-rail-yard-deoria-news-gkp4272808155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज रेल यार्ड में अवैध खनन का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज रेल यार्ड में अवैध खनन का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज रेल यार्ड में अवैध खनन का केस दर्ज
बरहज। स्थानीय रेल यार्ड में हुए मिट्टी खनन के मामले में आरपीएफ भटनी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले के पर्दाफाश में रेलवे पुलिस जांच में जुटी है, जबकि पिछले दो दिनों से इंटेलिजेंस की टीम भी डेरा डाले हुए है।
बरहज रेल यार्ड स्थित सागौन के बागीचे से अवैध खनन का मामला सामने आया है। एसएससी वर्क मऊ की ओर से अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पर आरपीएफ भटनी की टीम बुधवार को जांच शुरू की थी। मामले में रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ भी की है। जांच टीम के हाथ खनन मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही खुलासा करने में जुटी है। रेलवे पुलिस के अनुसार, अवैध तरीके से जेसीबी लगाकर करीब 40-50 ट्राली मिट्टी खनन की गई है। हालांकि पर्दाफाश के लिए इंटेलिजेंस की टीम सबूत जुटाने में लगी हुई है। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर योगेंद्र पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।