{"_id":"62a394be9ee27f092c346241","slug":"case-registed-of-forgery-against-private-bank-salempur-news-gkp4399086103","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बैंक के सीएमडी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बैंक के सीएमडी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बैंक के सीएमडी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
भटनी। नगर के रामलीला मैदान स्थित एक प्राइवेट बैंक के सीएमडी समेत चार लोगों पर पुलिस ने धोखाधड़ी आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर लोगों का करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार नामजद और अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
भटनी नगर के रामलीला मैदान में कैमुल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड करीब एक दशक से संचालित हो रहा है। क्षेत्र में नया बैंक खुलने पर बेरोजगार युवक एजेंट के तौर पर इससे जुड़ गए और अपने स्तर से लोगों को जोड़ते चले गए। एजेंटों की मेहनत से इसमें जिले व बिहार प्रांत के लोग निवेश करते चले गए। शुरू में तो बैंक का लेन-देन का कार्य बढ़िया था, लेकिन बाद में स्थानांतरण का बहाना बनाकर जिम्मेदार अधिकारी चले गए। लोगों ने डिपाजिट की समय सीमा पूरा होने पर रुपये के लिए बैंक का चक्कर लगाने लगे। काफी समय बाद भी जब लोगों को रुपये नहीं मिले तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ और लोग शाखा प्रबंधक पर दबाव बनाने लगे। भटनी के महुरांव गांव निवासी शाखा प्रबंधक पवन कुमार राय से लोगों की आएदिन कहासुनी होने लगी। शाखा प्रबंधक ने जब सीएमडी सहित अधिकारियों से संपर्क साधा तो बात नहीं हुई। अपने को फंसता देख शाखा प्रबंधक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सीएमडी प्रदीप अस्थाना, उसकी पत्नी व चेयरमैन प्रार्थना अस्थाना निवासी नईगंज सदर कोतवाली जौनपुर, एमडी कुलश्रेष्ठ और निदेशक कुलदीप चौहान निवासी आरोही कांप्लेक्स सेक्टर एच अलीगंज लखनऊ के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लिमिटेड बैंक के करोड़ों रुपये लेकर भागने की शिकायत मिली है। न्यायालय के आदेश पर चार नामजद आरोपियों के अलावा अन्य दोषियों की तलाश की जा रही है।