फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case registed against 8 including councillor

सभासद समेत आठ पर एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Thu, 19 May 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
case registed against 8 including councillor
सभासद समेत आठ पर एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

लार। एक पखवाड़ा पूर्व रास्ते के लिए हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोइरीटोला वार्ड के सभासद समेत आठ लोगों पर एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लार नगर के चौक वार्ड दक्षिण मोहल्ला निवासी उमेश प्रसाद ने पुलिस को पत्र देकर बताया है कि स्थानीय प्रशासन रास्ते में अवरोध नीम का पेड़ हटवा रहा था। इसी बीच हरगोविंद कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, गीता देवी, शेषमणि कुशवाहा, अश्वनी कुशवाहा, रजत कुशवाहा, सभासद राजेश कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा के ललकारने पर 30 अप्रैल को हमारे बुजुर्ग माता-पिता को हरिगोविंद, हरिशंकर, गीता देवी, शेषमणि आदि ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस ने हरिगोविंद कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, गीता देवी, शेषमणि कुशवाहा, अश्वनी कुशवाहा, रजत, वर्तमान सभासद राजेश कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा पर बलवा सहित एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इसी मामले में गीता देवी की तहरीर पर चेयरमैन के पति जगदीश यादव, उमेश प्रसाद, बृजकिशोर, श्रवण कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुशील कुमार पर बलवा का मुकदमा एक पखवाड़ा पहले दर्ज हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि आठ पर एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन

चार लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस
रुद्रपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मांगाकोड़र गांव मे एक महिला और उसकी बेटी को मारपीट कर घायल करने के चार दिन बाद पुलिस ने चार लोगों को दलित उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की पाना देवी ने तहरीर देकर बताया कि रास्ते के विवाद में उनके गांव के अनिल यादव, नवनीत राजभर, गोलू और संजू देवी ने उन्हें और उनकी भतीजी अनुराधा को बुरी तरह मारा पीटा। उन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पाना की तहरीर पर गांव अनिल यादव, नवनीत राजभर, गोलू और संजू देवी के खिलाफ दलित उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed