{"_id":"6671e258a768b7c71700ef24","slug":"case-on-working-agency-deoria-news-c-208-1-deo1004-128176-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनमाने ढंग से काम कराने पर कंपनी के विरुद्ध केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनमाने ढंग से काम कराने पर कंपनी के विरुद्ध केस दर्ज
Wed, 19 Jun 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही सड़क का मनमाने ढंग से काम कराने का आरोप लगाते हुए निर्माण करा रही कंपनी पर केस दर्ज कराया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पीआईयू द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत देवरिया से बेलडाड सड़क का कार्य कराने के लिए प्रयागराज की कंपनी मेसर्स सीएल गुप्ता एण्ड सन्स को अधिकृत किया गया है।
अधिशासी अभियंता सूर्यप्रकाश का आरोप है कि कंपनी द्वारा सड़क पर बिना किसी टेक्निकल स्टाफ के व विभाग को बिना सूचित किए ही कार्य कराया जा रहा है। फर्म द्वारा सड़क में बिना केमिकल के प्रयोग के ही कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए कार्यालय द्वारा कई पत्राचार भी किया गया।
आरोप है कि सड़क का निरीक्षण कर कार्य को रुकवाया गया। सड़क पर बिना किसी साइट इंजिनियर, केमिकल इंजिनियर, लैब टेक्नीशियन के ही कार्य कराया जा रहा है। पुलिस ने कंपनी पर केस दर्ज किया है।