फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on women in fighting

Deoria News: मारपीट में चार नामजद समेत कई अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस

Tue, 04 Jun 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
case on women in fighting
छत और वाहन पर ईंट पत्थर चलाने विरोध करने करने पर पिटाई करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सड़क बनाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की छत और वाहन पर ईंट पत्थर से पथराव शुरू कर दिया। विरोध पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और एक महिला समेत कुछ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सलेमपुर वार्ड नंबर एक भरौली निवासी आशुतोष सिंह पुत्र स्व. रमाशंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया है कि 30 मई को दिन में 10 बजे मेरा छोटा भाई अपनी गाड़ी से लखनऊ से सपरिवार घर पहुंचा। उसी वक्त निर्माणाधीन सड़क बनाने की बात को लेकर हमारे घर के बगल में रहने वाले अशोक सिंह, शक्ति सिंह, बिंदु सिंह, सोनू सिंह व अज्ञात महिलाएं मेरी छत व गाड़ी पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा से मारा-पीटा। गालियां और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अशोक सिंह, शक्ति सिंह, बिंदु सिंह, सोनू सिंह व अज्ञात महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed