फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on the officer who provoked the officers

अधिकारियों को हड़काने वाले पर केस दर्ज

Fri, 31 Jul 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
case on  the officer who provoked the officers
अधिकारियों को हड़काने वाले पर केस दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। गोरखनाथ मंदिर, गृह मंत्रालय और पत्रकार बन पुलिस अधिकारियों को हड़काने वाले पर सदर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कुशीनगर जिले के कसया का रहने वाला अखिलानंद राव उर्फ राजा राव फरवरी-मार्च से ही पुलिस अधिकारियों को गोरखनाथ मंदिर के एके सिंह का नाम लेकर हड़काता रहा। कभी वह गृह मंत्री भारत सरकार के आवास का व्यक्ति बनकर पुलिसवालों पर दबाव बनाता था तो कभी पत्रकार बनकर। उसका एक आडियो वायरल हुआ है। जांच में उसकी पहचान कुशीनगर जिले के कसया के रहने वाले अखिलानंद राव उर्फ राजा राव के रूप में हुई। वह कुशीनगर में शिक्षा विभाग में तैनात है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं और 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लिया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed