फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on nursing home director

अवैध नर्सिंग होम संचालिका पर मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
case on nursing home director
अवैध नर्सिंग होम संचालिका पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

दो नर्सिंग होम्स को स्वास्थ्य विभाग ने दी क्लीन चिट, क्षेत्र में चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। बघौचघाट क़स्बे में अवैध नर्सिंग होम संचालिका पर एसीएमओ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवजात का शव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को क़स्बे में छापा मारकर तीन नर्सिंग होम को सील कर दिया था।

22 जनवरी को दिन में सोमवार को बघौचघाट-पचरुखिया मार्ग पर तेनुआ नदी में फेंके गए नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि नवजात की पानी में डूबने से मौत हुई है। इसके बाद लोग कस्बे में चल रहे अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ आवाज उठाने लगे। उनकोे आशंका थी कि यह करतूत नर्सिंग होम की हो सकती है। घटना के चार दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन नर्सिंग होम को सील कर दिया। इस मामले में शुक्रवार को एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद ने एक तथाकथित डॉक्टर कमलावती कुशवाहा पत्नी सुरेश कुशवाहा निवासी बघौचघाट के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रात में कमलावती के खिलाफ धोखाधड़ी व 34 राष्ट्रीय चिकित्सा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दो नर्सिंग होम को क्लीनचिट देने पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्र ने बतया कि जो तहरीर मिली थी, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है । जल्द गिरफ्तारी भी की कर ली जाएगी। एएसीएमओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य हॉस्पिटल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed