फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on inspecter husband

दरोगा सहित पांच पर पत्नी ने दर्ज कराया अप्राकृतिक दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न का केस

Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
case on inspecter husband
दरोगा सहित पांच पर पत्नी ने दर्ज कराया अप्राकृतिक दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन

फरवरी में हुई थी पीड़िता की शादी, पुलिस महानिदेशक के आदेश पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में दरोगा बने एक पति ने नव विवाहिता पत्नी का शारीरिक शोषण किया। पति की क्रूर हरकतों से आजिज पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन, प्रताड़ना और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर रुद्रपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित युवती के अनुसार उसकी शादी फरवरी 22 में हुई थी। पति अपने पिता की मृत्यु के उपरांत अनुकंपा के आधार पर पुलिस में दरोगा है। उसने बताया के शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार के लोग महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण करने लगे। पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने जबरन शराब पिलाने और शरीर पर शराब उड़ेल कर नग्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रताड़ना से आजिज आकर वह अपने मायके में आ गई। इसके बाद भी पति उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। वह दरोगा होने की धौंस देकर उसे बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। पति पत्नी के अंतरंग संबंधों का वीडियो नात-रिश्तेदारों में वायरल कर रहा है। पीड़ित युवती के डीजीपी गोरखपुर जोन से गुहार लगाने के बाद उन्होंने एसपी देवरिया को मामले में केस दर्ज कर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता के पति, जेठ, जेठानी, सास और ननदोई पर दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट, दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज की। इस बाबत एसएचओ राजू सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed