{"_id":"65eb5c1a267ee2748a08ede4","slug":"case-on-5-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120966-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच नामजद समेत सात पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच नामजद समेत सात पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज
Sat, 09 Mar 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में पांच रोज पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की शबनम खातून की तहरीर पर पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया है। इस मामले में दूसरे पक्ष के वजीर, मुनीर व अमीर के खिलाफ पहले ही गाली-गलौज व मारपीट का केस दर्ज कर चुकी है।
थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की रहने वाली शबनम पुत्री अकबर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि चार मार्च की रात आठ बजे के करीब किसी काम से अपने दरवाजे पर बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर ईंट-पत्थर से उनके ऊपर हमला बोल दिया। आरोप है कि रामप्रताप की ओर से चलाई गई ईंट से उनकी नाक की हड्डी टूट गई। शोरगुल सुनकर उनको बचाने पहुंचे उनके भाई सैफ अली को भी उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जाते समय जानमाल की धमकी भी दी।
इस मामले में पुलिस थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के राम मिलन, प्रहलाद, महेंद्र, राज प्रताप, सोहन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।