{"_id":"63b1caee48380908df5cbf1d","slug":"case-on-4-in-girl-student-kidnapping-salempur-news-gkp462872268","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार पर छात्रा के अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार पर छात्रा के अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन
चार पर छात्रा के अपहरण का केस दर्ज
घर से कॉलेज जाते समय हुआ था अपहरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक छात्रा के अगवा करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार युवकों पर अपहरण का केस दर्ज किया है। उसका चार दिन पूर्व कॉलेज जाते समय अपहरण किया गया था। अपहृत छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
नगर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा तीन दिन पहले घर से कॉलेज के लिए निकली। जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद छात्रा की मां ने एक युवक पर तीन साथियों के साथ उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी नगर के एक कॉलेज की छात्रा है। वह 28 दिसंबर को घर से करीब नौ बजे कॉलेज के लिए निकली। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो हम लोगों ने कॉलेज जाकर पता लगाया तो पता चला कि वह कॉलेेज पढ़ने नहीं गई थी। देर शाम को जब युवक के मोबाइल पर फोन किया गया तो युवक ने बताया कि उसकी बेटी के साथ कहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
तहरीर के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नगर के वार्ड नंबर 13 इचौना निवासी राज वर्मा व उसके साथी दीपक वर्मा, टिंकू तिवारी तथा रोहित तिवारी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर चार युवकों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।