फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 4 in cm comment

Deoria News: सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर चार पर केस

Thu, 23 May 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
case on 4 in cm comment
देवरिया। सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चार युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। वो मुख्यमंत्री को गाली देने के साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने व माहौल खराब करने जैसी बातों को ट्वीटर व इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर रहे थे। सुरौली थाना की उसरा पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश कुमार शारदा की तहरीर पर सुरौली थाने में अभिषेक यादव उर्फ गोल्डेन यादव कोइलगढ़हा, फिरोज खान व करन यादव अभांव थाना बरहज व गब्बर यादव निवासी थाना रुद्रपुर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सुरौली पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर शांति भंग में चालान किया। थानाध्यक्ष सुरौली अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दो युवकों को पकड़ कर चालान कर दिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed