फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 261 in gutkha despute

गुटखा विवाद में 261 पर केस

Mon, 28 Jun 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
case on 261 in gutkha despute
ब्लॉक प्रमुख दावेदार गिरधारी तिवारी समेत 104 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

हत्या के प्रयास, लूट, तोड़फोड़, मारपीट व जान से मारने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। कस्बे के छोटी गंडक नदी पुल पर शनिवार की रात में गुटखा खरीदने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पथराव व फायरिंग के बाद दहशत फैल गई। मामला ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा के दावेदार व हियुवा नेता से जुड़ा होने के चलते पुलिस रात में समझौता करने में जुटी रही, पर दुकानदारों की जिद के कारण रविवार की सुबह हियुवा नेता गिरधारी तिवारी सहित 104 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों पर हत्या के प्रयास, लूट, तोड़फोड़, मारपीट व बलवा समेत गंभीर आरोप हैं। इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।
भटनी विकास खंड के नोनापार गांव निवासी हियुवा के जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र नाथ उर्फ गिरधारी तिवारी भटनी से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार हैं। रात में प्रचार से लौट रहे थे। उनके वाहनों का काफिला भटनी पुल पर पहुंचा ही था कि इसमें शामिल कुछ युवकों का गुटखा खरीदने को लेकर नकहनी निवासी दुकानदार वकील यादव से विवाद हो गया। मामला धीरे-धीरे बढ़ गया और ईंट-पत्थर चलने लगे और भीड़ बढ़ने लगी। जान बचाने को एक तरफ से लोगों ने हवाई फायरिंग की और मौके से निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त की अगुवाई में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पक्के पुल पर लोगों ने जाम लगा दिया। एसडीएम भाटपाररानी व सीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने तहरीर लेकर जाम हटवाया। मामले में रविवार की सुबह पुलिस ने हियुवा नेता गिरधारी तिवारी, धंनु, गोरख, अजित, आशुतोष, अजित तिवारी, श्रीश तिवारी, सोनू तिवारी, सोनू, राजेन्द्र मिश्र, अनिल पाण्डेय, गुड्डू यादव, प्रवीण राय व 90 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गिरधारी तिवारी समेत 104 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दुकान में लूटपाट, तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

भटनी पुलिस ने किया मार्च
भटनी। नगर के पुल पर शनिवार रात गोली कांड के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चार थानों की पुलिस और पीएसी के साथ नगर में मार्च किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन के पालन और गोलबंद होकर बेवजह घूमने पर कार्रवाई करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी के दिन खुली दुकान ने करा दिया विवाद
भटनी। कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद भटनी नगर में अधिकांश दुकानें दोनों दिन खुली रहती हैं। इसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन लापरवाह पुलिस कार्रवाई से बचती रही। शनिवार रात पुल पर वकील यादव की पान की दुकान खुली थी। खुली दुकान देखकर स्कॉर्पियो सवार युवक गुटखा लेने उतरे और विवाद हो गया। चर्चा है कि अगर पुलिस सतर्क होती और बंदी के दिन दुकानें बंद होतीं तो इतना बड़ा कांड नहीं हुआ होता।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा के दावेदार समेत 157 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
चुनावी रंजिश में गोलबंद होकर लूट, तोड़फोड़, मारपीट का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सपा के ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार और विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन सहित 157 लोगों पर हत्या के प्रयास, लूटपाट, तोड़फोड़ सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

भटनी के नोनापार गांव निवासी गोरख नाथ तिवारी गांव के ही ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। शनिवार रात सभी लोग घर जा रहे थे कि भटनी पुल पर एक पान की दुकान खुली देखकर गोरख गुटखा लेने उतर गए। तभी पहले से घात लगाकर बैठे सपा के ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार व उनके समर्थकों ने वाहनों पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपितों ने वाहनों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसके चलते सभी वाहन रुक गए। जिसके बाद हमलावरों ने हवाई फायरिंग करते हुए लूटपाट, तोड़फोड़ और मारपीट की। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में गोरख की तहरीर पर पुलिस ने सपा से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार रमाशंकर यादव, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, विधान सभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, वकील यादव, अमन यादव, मिथिलेश यादव, हरिकेश यादव, दिनेश यादव, राजकुमार यादव, संतोष सिंह, अभय पटेल, अखिलेश यादव, मुसाफिर यादव, दिग्विजय यादव, अंकित यादव, धर्मेंद्र यादव समेत 157 लोगों पर हत्या के प्रयास, लूटपाट, तोड़फोड़, मारपीट आदि धाराओं केस दर्ज किया गया है। इस बाबत एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने कहा कि मामले में 157 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed