फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 12 in cepoy murder

Deoria News: सिपाही की पीटकर हत्या में बारह पर केस

Tue, 03 Jan 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
case on 12 in cepoy murder
सिपाही की पीटकर हत्या में बारह पर केस
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया गांव में घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/पिंडी। थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया आदर्शनगर गांव में सिपाही के घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की भाभी की तहरीर पर बारह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
भाभी सुशीला देवी की तहरीर के मुताबिक उनके देवर विश्वजीत शाह (30) जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात थे। पत्नी रीना का इलाज कराने कुछ दिनों पहले गांव आए थे। गांव की पार्टीबंदी व पुरानी रंजिश के कारण एकराय होकर बलवा करने व मारपीट, हत्या की नीयत से बारह की संख्या में लोग लाठी-डंडे, हॉकी से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन

यह सुन घर के अंदर से निकले विश्वजीत शाह के मना करने पर हमलावरों ने दौड़ा लिया। वह बचाव में घर के अंदर भागे कि हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर लाठी, डंडे व हॉकी से पीटकर अधमरा कर दिया। हमलावरों ने परिजनों की भी पिटाई कर दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुनील शाह, प्रदीप शाह, बसावन साहनी, अभय साहनी, अजय यादव, आकाश यादव, राहुल यादव, विनोद यादव, शिवम यादव, सुनील यादव, महेश यादव, सुनील यादव के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। उधर, घटना के बाद गांव का तनाव पूर्ण माहौल देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मृतक सिपाही की भाभी सुशीला देवी की तहरीर पर बारह लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
सिपाही को दिया गया गार्ड ऑफ आनर
पिंडी। सिपाही विश्वजीत का शव पोस्टमार्टम के बाद घर ले जाया गया। देर शाम गांव से कुछ दूरी पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed