फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case of rape

Deoria News: युवती ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Thu, 01 Feb 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
case of rape
प्रेमी के माता-पिता और मासी पर भी धमकी देने का दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

लखनऊ के अपोलो अस्पताल में पांच साल पहले दोनों के बीच शुरू हुआ था प्रेम-प्रसंग
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय थाने में एक युवती ने बुधवार की देर शाम अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। जबकि प्रेमी के माता-पिता और मौसी के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर की है। पांच सालों से आशिक युवती को झांसा देकर फिजिकल रिलेशनशिप बना रहा था।
थाना क्षेत्र के मझौवा के रहने वाले युवक और गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के बीच पांच साल पहले लखनऊ में दोस्ती हुई। उस समय युवती लखनऊ के अपोलो अस्पताल में काम करती थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदिकियां बढ़ने लगीं। इसकी भनक प्रेमी के घरवालों को भी लग गई। इसके बाद प्रेमी युवती को शादी का झांसा देकर उससे फिजिकल रिलेशनशिप बनाने लगा। जब भी युवती इसका विरोध करती थी तो कहता था कि घरवाले जानते हैं। सब राजी हैं। कहकर उसे मना लेता था। तीन सप्ताह पहले जब घर आई तो पता चला कि उसकी शादी तय हो गई है। फिर मैंने यह बात अपने पापा से बताई।
विज्ञापन

उन्हाेंने मेरे प्रेमी को फोन लगाया तो मेरा फोन फार्मेट कर मेरा सारा डाटा डिलीट कर दिया। युवती के अनुसार उसका और प्रेमी का जीमेल एकाउंट एक था। इसका पासवर्ड युवक को पता था। उधर, बुधवार को जैसे ही पता चला कि युवती एसपी के यहां पहुंची, प्रेमी के माता-पिता और मासी युवती के गांव पहुंच केस दर्ज कराने से मना करने लगे। साथ ही धमकी दी कि अगर शादी भी कर लोगी तो तुम्हें जहर देकर मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने युवती की तहरीर पर खुखुंदू क्षेत्र के मझौवा निवासी आशिक पंकज गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, माता-पिता और मौसी पर धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed