{"_id":"6663703018c6ddbfdc07bde8","slug":"case-of-molestation-deoria-news-c-208-1-deo1004-127299-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज
Sat, 08 Jun 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दूसरे गांव के एक युवक द्वारा आए दिन छेड़खानी व गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
युवती ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी है। कहा है कि जब वह घर से पढ़ने या किसी अन्य काम से बाहर निकलती है तो युवक आए दिन उससे छेड़खानी व अश्लील हरकत करता है। आरोप है कि मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगता है। मारपीट पर उतारू हो जाता है। इस मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के कौलाचक गांव निवासी युवक अरबाज खान के खिलाफ छेड़खानी व गाली-गलौज का केस दर्ज किया है। संवाद