{"_id":"6490acaa919b3908e5005d84","slug":"case-of-dowry-harassment-molestation-and-feticide-on-six-people-including-husband-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-144-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छ: लोगों पर दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी व भ्रूण हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छ: लोगों पर दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी व भ्रूण हत्या का केस
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मझौलीराज के शिक्षा नगर की रहने वाली रानी गुप्ता की तहरीर पर एसपी के आदेश पर हुई है।
पीड़ित महिला ने एसपी को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2010 में विजय गुप्ता के साथ हुई थी। जिसमें पीड़ित के पिता ने सामर्थ्य के अनुसार जेवर व नकद रुपये दहेज में दिए थे। उसके बाद परिवार में सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। दो बेटियां पैदा हुईं। कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज में बुलेट गाड़ी व नकद पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मेरे पिता के नहीं देने पर प्रताड़ित करने लगे। उसके सारे जेवर व कपड़े ससुराल के लोग छीन लिए। पेट में पल रहे बच्चे की अल्ट्रासाउंड कराकर भ्रूण हत्या करा दी। 14 मई को उसके ससुराल वालों ने एक राय होकर पिटाई कर उसे घर से निकाल दिए। सारा सामान छीनकर जान मारने का प्रयास भी किया। किसी तरह वह भागकर जान बचाई। पांच जून को पिंकी और उसके ससुर गंदी नियत से बात कर बाल पकड़े और ससुर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। उसके बाद शिकायत प्रकोष्ठ के जरिए एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देंश पर कोतवाली पुलिस ने पति विजय गुप्ता, ससुर राम नरायण गुप्ता, सासु राजकुमारी देवी, ननद भारती गुप्ता, ननदोई सचिन गुप्ता व पिंकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी जान से मारने की धमकी, मारपीट, भ्रूण हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।