फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of attempt to murder and robbery against one named and some unknown persons

Deoria News: एक नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास व लूट का केस

Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case of attempt to murder and robbery against one named and some unknown persons
लार। बाजार से सब्जी की खरीदारी कर सोमवार की शाम घर जा रहे स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार के परिचारक को कुछ मनबढ़ युवकों ने रास्ते में रोककर जानलेवा हमलाकर दिया। इसके साथ ही उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली। मामले में पीड़ित परिचारक की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट व धमकी का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने घटना में शामिल कुछ अन्य युवकों के भी नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी हरेराम यादव नगर के स्वामी देवानंद पीजी काॅलेज में परिचारक हैं। सोमवार की शाम बाजार से सब्जी खरीद घर जा रहे थे। गांधी मोड़ पर दो कारों की टक्कर होने पर कुछ युवक सड़क पर ही विवाद कर रहे थे। यह देख उन्होंने युवकों से विवाद न करने की बात कही। यह बात युवकों को इतनी नागवार लगी कि रॉड से हरेराम पर प्रहार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। आरोप है कि इस दौरान गले से सोने की चेन भी छीन ली। सरेराह होती पिटाई देख बीच-बचाव को दौड़े चौराहे के लोगों को भी मनबढ़ों ने दौड़ा लिया। इससे चौराहे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। युवकों का उत्पाद देख लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं।
विज्ञापन

इलाज के बाद होश आने पर हरेराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ निवासी इंद्रानगर वार्ड लार व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट व धमकी का केस दर्ज कर लिया है। घटना की रात में ही छापेमारी कर मुख्य आरोपी आरिफ को पुलिस ने दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच आसपास के लोगों सहित पीड़ित का भी बयान दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
युवकों ने रावतपार रघेन गांव में भी किया था उत्पात
आरोपी युवक हरेराम से मारपीट से पहले रावतपार रघेन गांव पहुंचे थे। जहां सड़क के किनारे एक दुकानदार से उलझकर उत्पात मचाया था। दुकानदार की पिटाई से चीख पुकार मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। इसी बीच एक को पकड़ पिटाई कर पुलिस को सूचना देने की बात कही। यह सुन सभी मौके से भाग निकले। इसके बाद गांधी मोड़ पर एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद यहां भी विवाद कर लिया। यह देख परिचारक ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर हमला कर दिया।

...
देर रात तक मनबढ़ों का लग रहा जमावड़ा
नगर के गांधी मोड़ पर देर रात तक मनबढ़ों का जमावड़ा लग रहा है। अक्सर यहां विवाद होता रहता है। आए दिन मनबढ़ युवक शराब पीकर यहां विवाद करते हैं। सुबह-शाम टहलने जाने वाली महिलाओं पर नशे में धुत होकर फब्तियां कसते हैं। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से लोगों ने की है। आरोप है कि इसे पुलिस अनसुना कर देती है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व यहीं एक दुकान के बाहर अज्ञात युवक का शव मिला था जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed