फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of attempt to murder and fraud against six people

Deoria News: छह लोगों पर हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी का केस

Wed, 23 Oct 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Case of attempt to murder and fraud against six people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। बिहार प्रांत में करीब एक साल पूर्व हथियार के बल पर कपड़ा व्यवसायी से लूटपाट व धोखाधड़ी कर 43 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को छह लोगों पर हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में तीन स्थानीय थाना क्षेत्र के रहने वाले है जबकि तीन बिहार प्रांत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भटनी थाना क्षेत्र के बरसात गांव निवासी सोनू चौरसिया कपड़ा व्यवसायी है। 2020 में वह व्यवसाय को लेकर भटनी बाजार में लोगों से संपर्क साध रहे थे तभी उनकी मुलाक़ात सराफा व्यवसायी अभिषेक वर्मा से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई और सोनू अक्सर शाम को अभिषेक की दुकान पर बैठने लगा। आरोप है कि इस दौरान अभिषेक सोनू से व्यवसाय बढ़ाने के नाम पर रुपये लिया। तीन सालों में अभिषेक व उसके दो भाइयों ने पीड़ित से करीब 83 लाख 59 हजार 850 रुपये ले लिया। बाद में रकम वापस मांगने पर तीनों भाई ने पहले विवाद किया फिर दवाब बढ़ने पर 40 लाख रुपये दे दिया। शेष रुपये मांगने पर तीनों ने 26 दिसंबर 2023 को बिहार प्रांत के विजयीपुर में बुलाया और तमंचा के बल पर एक लाख रुपये की लूटपाट कर ली। शिकायत पर बिहार पुलिस यूपी तो स्थानीय पुलिस बिहार का मामला बता कर पीड़ित को भगा दिया। पीड़ित ने परेशान होकर न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभिषेक वर्मा, अभय वर्मा, अमित वर्मा निवासी गांधी चौक भटनी व अंकित पाण्डेय और दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed