{"_id":"5ff4a2c48ebc3e31965c4c89","slug":"case-of-12-people-beaten-up-for-pushing-during-bike-removal-deoria-news-gkp379692766","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक हटाने के दौरान धक्का लगने पर मारपीट, 12 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक हटाने के दौरान धक्का लगने पर मारपीट, 12 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ देवरिया मुहल्ले में जाम लगने के दौरान गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। उसके बाद दोनों पक्ष चले गए। दोबारा शाम को फिर गोलबंद होकर एक पक्ष के लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे। एक युवक पर फायर भी किया गया, लेकिन वह बच गया। इस संबंध में आरोपितों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने राधेश्याम पांडेय की तहरीर पर 12 लोगों पर केस दर्ज किया है।
रामनाथ देवरिया मुहल्ला निवासी राधेश्याम पांडेय ने कहा है कि रिश्तेदार होसिला देवी और उनका नाती आदित्य मिश्र निवासी इंदिरा नगर दो जनवरी को घर आए थे। वह घर से बाइक से थोड़ी दूर पहुंचे कि जाम लगा हुआ था। गाड़ी इधर-उधर करते समय कतरारी निवासी अखिलेश मिश्र को धक्का लग गया, जिस पर अखिलेश, विश्वजीत, भरत भूषण आदि आदित्य मिश्र को मारने लगे। बचाव करने पर होसिला देवी से मारपीट की। उसके बाद अखिलेश मिश्र ने फोन से अपने गांव सूचना दी, जिस पर कई लोग आ गए और पिटाई शुरू कर दिए, जिसमें राधेश्याम, आदित्य मिश्र, होसिला देवी, बुचक उर्फ सुरेंद्र यादव को चोटे आईं। उनके पुत्र रामू पर जान से मारने की नियत से फायर भी किया गया। लोगों ने बीच-बचाव किया तो हमलावर अपने गांव चले गए। शाम के समय चटनी गढही स्थित मेरे भाई घनश्याम पांडेय की मकान पर फिर अखिलेश, आकाश, भारतभूषण, विश्वजीत, उमेश नारायण, उदय नारायण, राधेश्याम नारायण, अर्पित, हर्षित, पंकज सहित आठ-दस लोग पहुंचे और घर में घुसकर घनश्याम पांडेय की पिटाई कर दी और दुकान पर काम करने वाले शिव कुमार को भी पीटा। बिजली का मीटर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।