फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case lodged in infant death

नवजात का शव मिलने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 31 Jan 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
case lodged in infant death
नवजात का शव मिलने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। 22 जनवरी को थाना क्षेत्र के तेनुआ नाले के पास से मिले नवजात के शव के मामले में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जबकि घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात माता-पिता की तलाश में पुलिस जुट गई है।

थाना क्षेत्र के सखिनी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता करुणेश राय ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग 25 जनवरी को की। उन्होंने बताया है कि 22 जनवरी को जिस नवजात को कुत्ते नोच रहे थे। वह स्थानीय क़स्बे में चल रहे अवैध नर्सिंग होम के एक मालिक की करतूत हो सकती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। इसके पूर्व सेमरी गांव निवासी अजीत राय ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस इस मामले को अन्य मामलों की तर्ज पर रफा-दफा करने में जुटी थी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो पुलिस के आला अफसर गंभीर हो गए। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि नवजात के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसके माता-पिता की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed