फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case in fraud

Deoria News: चार वर्ष में पुलिस ने एजेंट के खिलाफ नहीं की कार्रवाई तो लिया न्यायालय का सहारा

Fri, 10 May 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
case in fraud
न्यायालय के आदेश पर एजेंट और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ दर्ज हुआ है केस
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंट ने 2019 में ऐंठे 1.40 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी एक युवक ने एजेंट पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई। चार साल तक जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर एजेंट समेत उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
एजेंट सत्येन्द्र यादव ने सन 2019 में तकरीबन बीस लोगों से सहयोगी अफरोज अहमद के खाते में चार-चार और फिर अपने कैश तीन-तीन लाख रुपये न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लिया। फिर फर्जी वीजा देकर रुपये हड़प लिए। अब धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी नन्दकिशोर यादव पुत्र स्व. रामनरेश यादव का बलिया जनपद थाना क्षेत्र भीमपुरा क्षेत्र के लोहदा पचदवारा निवासी एजेंट सतेन्द्र यादव पुत्र रामकेश यादव से 2019 में परिचय हुआ। उसी समय सत्येन्द्र ने नंदकिशोर सहित अन्य से बोला मेरा बंगलूरू में आफिस है। मैं लोगों को अच्छे कंपनियों का वीजा मंगाकर न्यूजीलैंड विदेश में भिजवाता हूं। इसका चार्ज तकरीबन 7 लाख होता है। उसने मेरे अलावा अन्य कई लोगों को अपने झांसे में लेकर मोबाइल नंबर वितरित कर दिया। हमलोग उसके बहकावे में आ गए और मेरा बेटा ऋषिकेश यादव, आनन्द कुमार यादव, दामाद धनेश यादव निवासी लगड़ी देवरिया, थाना कोतवाली देवरिया, चचेरे बहनोई दुर्गेश यादव खुखुंदू, नूनखार, इन्द्रजीत सिंह सलेमपुर, हरिन्द्र यादव सिवान बिहार, सागर यादव कुशीनगर, प्रेमसागर यादव, हिरामन प्रसाद भटनी, धनन्जय कुमार गोरखपुर, विजय सिंह, मनीष सिंह, अब्दुल्लाह गोपालगंज बिहार, पप्पू राजभर पुत्र राजबली राजभर गाजीपुर, कन्हैया यादव बलिया, विनोद गुप्ता, विजय राय मुगल सराय, चन्दौली, सुशान्त पाल गाजियाबाद, नदीम लखनऊ, इन्द्रजीत रामपुर कारखाना, सत्येन्द्रगाजीपुर, मनोज सिंह सिवान बिहार, समेत अन्य उसके झांसे में आकर 4-4 लाख रुपये अफरोज अहमद सहयोगी के खाते में और 3-3 लाख नकद एजेंट सत्येन्द्र यादव को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट और उसके सहयोगी ने फर्जी वीजा देकर जालसाजी की। रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी एजेंट से पुलिस संपर्क नहीं साध पाई है। इसके अलावा भी अभी बहुत सारे युवक हैं, जिनकाे एजेंट और उसके सहयोगियों ने जालसाजी का शिकार बनाया है।
इनसेट.....

ज्यादा रुपये कमाने का लालच देकर एजेंट ने हड़प लिए रुपये

एजेंट बंगलूरू में आफिस बताकर युवकों को पहले आफिस बुलाया। वहां पहली किस्त रुपये देने के बाद डाॅक्टरी कराई और दूसरी किस्त स्वयं लेकर फर्जी वीजा थमा दस दिन में फ्लाइट होने की बात कहकर चंपत हो गया। जब युवकों को हकीकत की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।


इनसेट...

रुपये मांगने पर दे रहा धमकी

एजेंट सत्येन्द्र और उसके सहयोगी पीड़ित युवकों के रुपये मांगने पर जान-माल की धमकी दे रहे हैं। अच्छे कंपनियों में मोटी रकम कमाने के चक्कर में युवकों ने ब्याज पर रुपये लेकर एजेंट को दिया है। रुपये वापसी नहीं होने पर कर्ज चुकाने के लिए पीड़ित युवक इधर-उधर जाकर प्राइवेट नौकरियां कर रहे हैं।


कोट
न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला वर्ष 2019 का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed