फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case in connection with the formation of fake management committee of the college

कॉलेज की फर्जी प्रबंधक कमेटी बनाने के मामले में केस

Tue, 19 Apr 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case in connection with the formation of fake management committee of the college
कॉलेज की फर्जी प्रबंधक कमेटी बनाने के मामले में केस
विज्ञापन

देवरिया। महंत त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज विशुनपुरा बाजार का फर्जी प्रबंधक कमेटी बनाने के मामले में आठ नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि चुनी गई प्रबंधक कमेटी के बाद जालसाजी कर फिर से फर्जी प्रबंधक कमेटी बना ली गई थी।
शहर के रामगुलाम टोला के शास्त्री नगर निवासी महंत त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने एसपी को तहरीर देकर बताया था कि चार अप्रैल 2021 को प्रबंधक के चुनाव में चुने गए थे। दूसरे दिन उनका प्रबंधक के रूप में हस्ताक्षर भी प्रमाणित कर दिया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच कराई। इसके मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। प्रबंधक का आरोप है कि कॉलेज के सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक उपेंद्र मिश्र निवासी गोरयाघाट ने कई बार फेरब किया है। इस व्यक्ति ने 12 दिसंबर 2021 को कॉलेज परिसर में बैठक दिखाकर नई कमेटी का फर्जी तरीके से गठन कर लिया है। इसमें विभिन्न पदों की जिम्मेदारी अपने चहेतों को दे दी।
विज्ञापन

फर्जी कमेटी बनाकर कूट रचना कर सदस्यता शुल्क भी जमा कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले उपेंद्र मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, अजय कुमार तिवारी निवासी पिपरा भुआल, घनश्याम पांडेय निवासी रामपुर महुआबारी, प्रज्ञा भास्कर त्रिपाठी निवासी छठियाव गोपालगंज, प्रवीण कुमार उपाध्याय निवासी विशुनपुरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, योगेंद्र निवासी लक्ष्मीपुर थाना तरकुलवा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed