{"_id":"5fc13c888ebc3e91b7102862","slug":"case-filed-for-stubble-burning-on-farmer-deoria-news-gkp3747943187","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर दर्ज कराया पराली जलाने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पर दर्ज कराया पराली जलाने का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान पर दर्ज कराया पराली जलाने का केस
बरहज (देवरिया)। नगर क्षेत्र में पराली जलाए जाने को लेकर प्रशासन सख्त है। तहसील प्रशासन ने खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक किसान पर पराली जलाने का केस दर्ज कराया है। जबकि भलुअनी क्षेत्र के दो अन्य किसानों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। प्रशासन सेटेलाइट के जरिए खेतों में पराली जलाने वाले किसानों की सूची तैयार करा रहा है।
शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर लेखपाल अजय सचान ने बकुची गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र गोविंद के खिलाफ पराली जलाने का केस दर्ज कराया है। दूसरी ओर भलुअनी थाना क्षेत्र के वादीपुर के लेखपाल बसंतराज ने किसान बाबूलाल पुत्र सवादू और लेखपाल संतोष ने जरार मानिक के किसान सिपाही पुत्र उदयभान से 25-25 सौ रुपये जुर्माना वसूला है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जागरूकता के बावजूद किसान पराली जलाने से होने वाले नुकसान से लापरवाह हैं। हलका लेखपालों और सेटेलाइट के जरिये निशानदेही कराई जा रही है।