फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed for molesting and assaulting a girl

Deoria News: युवती से छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Mar 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case filed for molesting and assaulting a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक युवती के साथ गांव का ही एक युवक छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवती व उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार को युवती ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

युवती ने आरोप लगाया है कि वह अपने छत पर गई थी तो बगल का ही एक युवक छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बचाने आए उसके पिता को भी आरोपी युवक व उसके परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा जानमाल की धमकी दी। युवती की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष खामपार दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed