{"_id":"648e00c5c6b5bf0e5507a2e4","slug":"case-filed-against-unknown-in-case-of-burnt-gas-pipe-of-148-crores-deoria-news-c-7-1-210686-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 1.48 करोड़ की जली गैस पाइप मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 1.48 करोड़ की जली गैस पाइप मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज
विज्ञापन
भारत पेट्रोलियम प्रोजेक्ट के प्लास्टिक पाइप में लगी थी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग खरोह चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के बगल में आग से रखी 50 किमी लंबी गैस पाइप जलकर राख हो गई। घटना के सात दिन बाद गौरी बाजार पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में तेजी से जुट गई है। इस घटना में जली पाइप की कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये थी।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहा के पास पेट्रोल पंप के बगल में डीलर संजीव सिंह के पुश्तैनी भूमि पर प्लास्टिक का पाइप रोल बनाकर रखा था। 10 जून की शाम सड़क के किनारे रखे भारत पेट्रोलियम प्रोजेक्ट के प्लास्टिक पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली। लपट और धुएं का गुबार देख लोग भयभीत हो गए थे। फोर लेन मार्ग पर दो घंटे के लिए आवागमन बाधित हो गया था। यह देख आस-पास के गांवों के लोग दहशत आ गए थे। पर संयोग अच्छा रहा कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बगल के पेट्रोल पंप को भी क्षति नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। गोरखपुर और देवरिया के सात दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 1.48 करोड़ रुपये की पाइप जलकर नष्ट हो चुकी थी। पुलिस को आशंका थी कि सिगरेट पीकर टुकड़ा फेंकने से घटना हुई।
घटना के सात दिन बाद गौरी बाजार पुलिस ने पाइप की रखवाली करने वाले चौकीदार राजेश पुत्र शंकर प्रसाद निवासी ग्राम भटौली बुजुरुग की तहरीर पर केस दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है कि भारत पेट्रोलियम के प्रोजेक्ट के लिए लगभग 50 किमी लंबी प्लास्टिक की पाइप रोल बनाकर डीलर संजीव सिंह के पुश्तैनी भूमि में रखी हुई थी, जिसमें अज्ञात कारणों से आग पकड़ लिया और वह जलकर नष्ट हो गई। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मामले में केस कर लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।