फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against two in kidnapping case of a teenager

Deoria News: किशोरी के अपहरण में मामले में दो पर केस

Wed, 04 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two in kidnapping case of a teenager
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो युवकों पर अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी को 31 मई की दोपहर करीब तीन बजे बगल के गांव के दो युवक बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गए। बेटी साथ में 20 हजार रुपये नकद, एक अदद मंग टीका, गले का हार, कान का झुमका, मंगलसूत्र और पायल लेगई है। पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसके साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही किशोरी को खोज लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed