{"_id":"68aa0d654cf20801bc07f974","slug":"case-filed-against-two-accused-in-womans-death-case-deoria-news-c-208-1-deo1010-161469-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला की मौत के मामले में दो आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला की मौत के मामले में दो आरोपियों पर केस
Sun, 24 Aug 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा गांव में बृहस्पतिवार की रात हुई मारपीट के दौरान महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के परिवार वालों की तहरीर पर दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू दी है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात को कोइलगढ़हा निवासी दीपक यादव अपनी बाइक रास्ते में खड़ी कर दुकान से सामान खरीद रहे थे।
गांव के ही अविनाश निषाद वहां पहुंचे और बाइक हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों में मारपीट हो गई। कुछ देर बाद दीपक यादव अपने साथियों के साथ अविनाश को खोजते हुए उसके घर पहुंच गया। वहां उसकी मां चिंता देवी मौजूद थीं।
आरोप है कि दीपक यादव और उसके साथियों ने मारपीट की तथा चिंता देवी गला दबा दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार चंदेल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद