फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against person who got passport changing name

Deoria News: जन्मतिथि और नाम बदलकर पासपोर्ट बनवाने वाले पर केस, जेल भेजा

Sat, 02 Dec 2023 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 02 Dec 2023 04:59 PM IST
सार

दरोगा की तहरीर पर देसही देवरिया निवासी वशिष्ट शर्मा पर धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी करने का केस दर्ज किया गया है। इस बाबत रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर नरेंद्र राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Case filed against person who got passport changing name
पासपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

देवरिया जिले में अभिलेखों में हेराफेरी कर दूसरा पासपोर्ट बनवाने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड में हेराफेरी पुलिस के सत्यापन में मिला था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया गांव निवासी वशिष्ठ शर्मा के नाम से अपना पासपोर्ट बनवाया था। आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड में हेराफेरी कर जन्मतिथि और नाम बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। सत्यापन के लिए थाने पर आवेदन पहुंचा तो दरोगा रामअवध राम जांच के लिए पहुंचे। जांच में पता चला कि आवेदक के नाम से दो आधार कार्ड बना है। जिसके नाम और जन्मतिथि में अंतर है।
विज्ञापन


वहीं निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वोटर कार्ड में भी हेराफेरी मिली। पुलिस के सत्यापन में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद आवेदक फरार हो गया है। पुलिस ने अंक पत्र और परिवार रजिस्टर के नकल में नाम और जन्मतिथि का मिलान किया तो फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा की तहरीर पर देसही देवरिया निवासी वशिष्ट शर्मा पर धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी करने का केस दर्ज किया गया है। इस बाबत रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर नरेंद्र राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed